Tuesday, 21 June 2022 22:56

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अल - कबीर पॉलिटेक्निक में 21 जून 2022 को सुबह 8:30 बजे संस्थान के खेल- मैदान में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने सम्मिलित रूप से योगाभ्यास किया|  मो० इब्राहिम एवं मो० युसूफ-उद्दीन ने सभी को योगाभ्यास कराया| तत्पश्चात सभी ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् के दिशा- निर्देश के अन्तर्गत भेजे गए योग संबंधित वीडियो का अवलोकन किया| संस्थान में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रथम कक्षा को व्यायाम के लिए  निर्धारित किया गया है| प्राचार्य श्री वारिस सरवर इमाम ने सभी के कुशल व्यक्तित्व के लिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही| विद्यार्थियों की विभिन्न उद्यमों में नियुक्ति हेतु उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखना अति आवश्यक है| प्राचार्य ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की|

 

Read 1042 times

Like us @ FB

Visitors Counter

Today 58

Yesterday 209

Week 58

Month 9095

All 370503

Currently are 6 guests and no members online

Search